डॉ. अनीता गौतम ने हासिल की पीएचडी की उपाधि, परिवार की पहली शोधार्थी बनने पर गांव में खुशी

Dr. Anita Gautam earns PhD degree; village rejoices as she becomes the family's first researcher.
 
ghuiygu

ब्यूरो चीफ आर.एल. पाण्डेय

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या द्वारा डॉ. अनीता गौतम को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर परिवार, परिचितों और ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है। उनके शोध निर्देशक डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव रहे।

डॉ. अनीता गौतम ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता पार्वती देवी, पिता कपिल देव प्रसाद, पति प्रो. दिलीप कुमार जैसवार सहित परिजनों और रिश्तेदारों को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन के बिना इस उपलब्धि तक पहुंचना संभव नहीं था।

शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ीं

डॉ. अनीता गौतम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल की शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर, नानपारा, बहराइच से पूरी की। इंटरमीडिएट उन्होंने श्री शंकर कॉलेज, नानपारा, बहराइच से किया।

उन्होंने स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से पूरी की। इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएड और एमएड की उपाधियां हासिल कीं। वर्ष 2018 में उन्होंने यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण की। अब वर्ष 2026 में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ी है।

fuytf

परिवार में पहली पीएचडी उपाधि धारक

डॉ. अनीता गौतम अपने परिवार में पीएचडी की उपाधि हासिल करने वाली पहली छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि को लेकर परिजनों के साथ-साथ उनके पैतृक गांव सरिसवां, जिला कुशीनगर के लोगों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।

उन्होंने अपनी सफलता में पति प्रो. दिलीप कुमार जैसवार के विशेष सहयोग का उल्लेख करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। शोध कार्य के दौरान मिले मार्गदर्शन और पारिवारिक सहयोग को उन्होंने अपनी उपलब्धि की महत्वपूर्ण वजह बताया।

डॉ. अनीता गौतम ने अपनी सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों के प्रति आभार जताया। उन्होंने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का भी धन्यवाद किया। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए भी गौरवपूर्ण बताया जा रहा है।

Tags