जनजातीय सामाजिक सेवा समिति द्वारा सम्मानित हुए डॉ. अतुल मलिकराम
Dr. Atul Malikram honored by Tribal Social Service Committee
Sat, 21 Feb 2026
भोपाल/लखनऊ। इंदौर के ऐतिहासिक गांधी हॉल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में जनजातीय सामाजिक सेवा समिति ने राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण हेतु किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया। समारोह के दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रकट किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के अनुसार, डॉ. मलिकराम लंबे समय से आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग समाज की सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने के प्रयासों में सक्रिय हैं। शिक्षा के प्रसार, सामाजिक जागरूकता और नीतिगत संवाद के माध्यम से उन्होंने समुदायों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। इसी योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ. मलिकराम ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान जिम्मेदारियों को और बढ़ा देते हैं। उनके अनुसार आदिवासी समाज सदैव जल, जंगल और जमीन के साथ अपनी संस्कृति का संरक्षक रहा है और आज आवश्यकता है कि संवेदनशील व प्रतिबद्ध लोग उनके साथ खड़े हों। उन्होंने यह भी कहा कि वे भविष्य में भी आदिवासी समाज के हित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आदिवासी समाज के सामाजिक सशक्तिकरण, शिक्षा के विस्तार और समान अवसरों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं और जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे लोगों को प्रोत्साहन एवं सार्वजनिक पहचान मिलनी चाहिए। आयोजकों के अनुसार, इस प्रकार के सम्मान कार्यक्रम सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को रेखांकित करने और उन्हें व्यापक मान्यता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
