Powered by myUpchar

डॉक्टर दृष्टि जैसवार , मिसेज़ उत्तर प्रदेश क्वीन ओफ़ एक्सलेन्स के अन्तर्गत बनी मिसेज़ शाइनिंग स्टार

Dr. Drishti Jaiswar, Mrs. Uttar Pradesh became Mrs. Shining Star under Queen of Excellence
 
Dr. Drishti Jaiswar, Mrs. Uttar Pradesh became Mrs. Shining Star under Queen of Excellence
उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ(आर एल पाण्डेय)। राजधानी की वृंदावन कॉलोनी निवासी डॉक्टर दृष्टि जैसवार , मिसेज़ उत्तर प्रदेश क्वीन ओफ़ एक्सलेन्स के अन्तर्गत बनी मिसेज़ शाइनिंग स्टार। डॉक्टर दृष्टि जैसवार जो कि पेशे से स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ है और दिवा आयुर्वेदिक मिरकल कोसमेटिक्स की फ़ाउंडर है। डॉक्टर दृष्टि ने भेंट वार्ता में बताया कि मैंने डा. आकांक्षा गोगना द्वारा आयोजित मिसेज उत्तर प्रदेश क्वींस आफ एक्सीलेंस 2024 सीजन -2 कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और कई महीनो की मेहनत के बाद मुझे इसमें सफलता मिली।


इस ब्यूटी प्रेजेंट में महिला सशक्तिकरण, सुंदरता और उत्कृष्टता का बेमिसाल व अनूठा संयोजन देखने को मिला।  इस रोमांचक कार्यक्रम का संचालन जाने माने सेलिब्रिटी होस्ट व अभिनेता अमन वर्मा ने अपने जीवंत अंदाज में किया। 
फेमिना मिस इंडिया 2021 - मान्या सिंह इस कार्यक्रम में सेलिब्रिटी जूरी की भूमिका में शामिल हुई और सभी प्रतियोगियों को खूब सराहा। मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2018, कीर्ति मिश्रा, और मिसेज यूनिवर्स एलोक्वेंट 2022, अल्पा शाह भी जूरी का हिस्सा बनी।  उत्तर प्रदेश की कई और अन्य हस्तियां भी इस कार्यक्रम में सेलिब्रिटी जज की भूमिका में कई शामिल हुई ।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से ऑडिशन राउंड द्वारा चयनित फ़िनलिस्टों ने  होटल रेगनंट में हुए फिनाले में अपनी जगह बनायीं और पेजेंट में कई राउंड से गुज़रने के बाद विजेता को चुना गया।  इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहन देने के साथ उनकी प्रतिभा को एक नया मंच भी देना था। जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश की प्रतिभाशाली और आत्मविश्वासी महिलाओं ने अपने कौशल और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। मिस और मिसेज उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ एक्सीलेंस सीजन-2  की निदेशक डॉ. आकांक्षा गोगना ने इस आयोजन के बारे में कहा, "हमें इस तरह के सफल आयोजन पर गर्व है, जो न केवल सुंदरता को बढ़ावा देता है, बल्कि प्रतिभा और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। हम भविष्य में भी इस परंपरा को जारी रखेंगे।” 

उन्होंने कहा, "क्रिएटिव आई फाउंडेशन महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके कल्याण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, और हम भविष्य में इसी तरह के आयोजनों की मेजबानी करने के लिए तत्पर हैं।” जिसने महिलाओं को अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व दिखाने के लिए एक मंच प्रदान किया। इस कार्यक्रम को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर व्यापक कवरेज मिला, जिसमें लोगों ने विजेताओं को बधाई दी और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए डॉ आकांक्षा गोगना क्रिएटिव आई फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।

Tags