लखनऊ पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र डॉ. घनश्याम ने बढ़ाया शहर का मान

Lucknow Public School alumnus Dr. Ghanshyam has enhanced the city's prestige.
 
Nsns
लखनऊ। राजधानी के लखनऊ पब्लिक स्कूल, राजाजीपुरम शाखा के होनहार पूर्व छात्र डॉ. घनश्याम सहाय श्रीवास्तव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर राजपत्रित चिकित्सा अधिकारी के रूप में नियुक्ति प्राप्त की है। उन्होंने हाल ही में दिल्ली में अपना पदभार ग्रहण किया।
डॉ. घनश्याम ने वर्ष 2022 में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की थी। इसके बाद वर्ष 2023 में UPSC की संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा पास कर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

Nznz

उनकी माता रेनू श्रीवास्तव गृहिणी हैं, जबकि पिता राजेश श्रीवास्तव लखनऊ पब्लिक स्कूल की राजाजीपुरम शाखा में जीवविज्ञान के शिक्षक एवं टीचर इम्प्रूवमेंट अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके छोटे भाई बृजमोहन श्रीवास्तव इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भूगोल के शोधार्थी हैं। परिवार में चिकित्सा क्षेत्र की परंपरा भी रही है—उनके दादा गुरजीत लाल श्रीवास्तव और चाचा मनीष कुमार श्रीवास्तव जनपद बलरामपुर में चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

Znnz

डॉ. घनश्याम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय को दिया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेजेज के संस्थापक एवं सांसद डॉ. एस. पी. सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags