Dr Mahendra Singh Balrampur Visit: भाजपा के मध्य प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात
Dr Mahendra Singh Pays Tribute to Hanumant Singh: भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी, उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (MLC) और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने अपने बलरामपुर प्रवास के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के शारदा कुंज स्थित निवास स्थान पर पहुँचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

डॉ. महेंद्र सिंह ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत नेता के भाई शिवप्रताप सिंह, पुत्र अखिलेश सिंह 'गुड्डू' तथा अन्य परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल बनाए रखने का संदेश दिया।

इससे पहले बलरामपुर जनपद की सीमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. महेंद्र सिंह का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह 'गुड्डू', विनय मिश्र, जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह 'पिंकी', जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह 'पिंकू', बिंदू विश्वकर्मा, डीपी सिंह बैस, जिला मंत्री ललिता तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुधा पांडेय, जिला महामंत्री साधना पांडेय, गौरव मिश्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।डॉ. महेंद्र सिंह के इस दौरे को दिवंगत नेता के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठनात्मक संपर्क के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
