ब्राह्मण समाज की मजबूत आवाज हैं डॉ. मनोज पाण्डेय : सौरभ द्विवेदी

योगी सरकार में डॉ. मनोज पाण्डेय को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर ब्राह्मण समाज ने जताया आभार
 
gyuiy

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण समाज के प्रभावशाली और जनाधार वाले नेताओं में शामिल Dr. Manoj Kumar Pandey को योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर ब्राह्मण समाज ने खुशी जाहिर की है। डॉ. मनोज पाण्डेय को लंबे समय से प्रदेश की सवर्ण राजनीति, विशेषकर ब्राह्मण समाज की मजबूत आवाज माना जाता रहा है।

मंगलवार को सिविल लाइन स्थित पुराने टेलीफोन एक्सचेंज, बस स्टेशन और कचहरी परिसर में वरिष्ठ समाजसेवी सौरभ द्विवेदी ने सैकड़ों लोगों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने Narendra Modi, Amit Shah तथा Yogi Adityanath का आभार जताया।

gyui

सौरभ द्विवेदी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को मान-सम्मान देते हुए डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय को सूबे के कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी सौंपना एक ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि समाज को इस बात की खुशी है कि उनका एक ऐसा चेहरा सत्ता के केंद्र में पहुंचा है, जो जमीन से जुड़ा, संघर्षशील और समाज के सम्मान के मुद्दों पर खुलकर बोलने वाला नेता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उत्तर प्रदेश सरकार में एक प्रभावशाली ब्राह्मण नेतृत्व की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे अब काफी हद तक पूरा कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले से ब्राह्मण समाज में उत्साह और खुशी का माहौल है।

सौरभ द्विवेदी ने कहा कि डॉ. मनोज पाण्डेय उत्तर प्रदेश की सवर्ण राजनीति के सबसे प्रभावशाली स्तंभों में गिने जाते हैं। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अनुराग शुक्ला, विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी, मोनू त्रिवेदी, शिवम शुक्ला एडवोकेट, प्रशांत पाण्डेय, हरीश मिश्र, अंशुमान द्विवेदी, सुशील मिश्र एडवोकेट, रवि वर्मा, महेंद्र तिवारी, आशु मिश्रा, अतुल तिवारी, सुधाकर वर्मा, सनी वर्मा, दिनेश दीक्षित, हिमांशु दीक्षित, करन मिश्रा, वीरू द्विवेदी, आलोक गिरी, योगेश तिवारी और अंजनी मिश्रा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Tags