डॉ. पी. सी. गुप्ता को भारतीय डिज़ाइन पेटेंट प्राप्त

Dr. P.C. Gupta receives Indian Design Patent
 
डॉ. पी. सी. गुप्ता को भारतीय डिज़ाइन पेटेंट प्राप्त

लखनऊ। लखनऊ के प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं महाकौशल विश्वविद्यालय, जबलपुर के विभागाध्यक्ष (अर्थशास्त्र) डॉ. पी. सी. गुप्ता को “AI-Based Device for Business Strategy Planning and Risk Forecasting” शीर्षक से विकसित नवाचार के लिए भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा इंडियन डिज़ाइन पेटेंट (Design Registration Certificate) प्रदान किया गया है। यह पंजीकरण डिज़ाइन अधिनियम, 2000 एवं डिज़ाइन नियम, 2001 के अंतर्गत किया गया है।

यह अभिनव डिज़ाइन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित उपकरण से संबंधित है, जो व्यवसायिक रणनीति निर्माण (Business Strategy Planning) एवं जोखिम पूर्वानुमान (Risk Forecasting) में सहायक सिद्ध हो सकता है। यह उपकरण आधुनिक आर्थिक विश्लेषण, डेटा-आधारित निर्णय-निर्माण तथा संस्थागत प्रबंधन को अधिक वैज्ञानिक और प्रभावी बनाने की क्षमता रखता है।

इस उपलब्धि में डॉ. गुप्ता के साथ सह-आविष्कारकों — डॉ. महेन्द्र कुमार नामदेव, डॉ. मुस्ताक आलम, पूजा उपाध्याय, डॉ. किरण सचदेवा, डॉ. श्वेता सिंह, सुमोना घोष, विशाल मिश्रा, अवधेश यादव एवं अपराजिता श्रीवास्तव — का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

डॉ. गुप्ता, जो एक सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं अर्थशास्त्री हैं, को पूर्व प्रधानमंत्री एवं वरिष्ठ अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह द्वारा उनकी अर्थशास्त्र विषयक पुस्तकों के लिए सराहना पत्र एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त हो चुका है। उन्होंने इस उपलब्धि को शिक्षण, अनुसंधान एवं नवाचार के समन्वित प्रयास का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि यह डिज़ाइन भविष्य में उद्योग, शिक्षा एवं नीति-निर्माण के क्षेत्र में रणनीतिक निर्णय प्रक्रिया को अधिक सशक्त, वैज्ञानिक एवं परिणामोन्मुख बनाएगा। शैक्षणिक एवं बौद्धिक जगत में इस उपलब्धि को अत्यंत गौरवपूर्ण माना जा रहा है। यह न केवल संबंधित संस्थान बल्कि लखनऊ शहर और प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है।

Tags