डॉ. प्रांजल त्रिपाठी बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3120 लखनऊ रीजन के असिस्टेंट गवर्नर
बलरामपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3120 के वर्ष 2027-28 के लिए गठित नई टीम में रोटरी क्लब बलरामपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं पीएचएफ रोटेरियन डॉ. प्रांजल त्रिपाठी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन दिनेश गर्ग ने उन्हें लखनऊ रीजन का असिस्टेंट गवर्नर नियुक्त किया है।
डॉ. प्रांजल त्रिपाठी वीटीएम हॉस्पिटल के प्रबंधक हैं। रोटरी इंटरनेशनल की ओर से उन्हें पाल हैरिस फेलो (PHF) सम्मान भी प्राप्त हो चुका है। रोटरी से लंबे समय से जुड़े डॉ. त्रिपाठी सामाजिक और जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
वर्ष 2007 से रोटरी की सामाजिक गतिविधियों से जुड़े
डॉ. प्रांजल त्रिपाठी वर्ष 2007 से रोटरी क्लब बलरामपुर की गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने रक्तदान शिविर, पौधरोपण अभियान, जरूरतमंदों को सर्दी के मौसम में कंबल वितरण और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सहित विभिन्न सेवा कार्यों में योगदान दिया है।वह रोटरी क्लब बलरामपुर के दो बार अध्यक्ष भी रह चुके हैं। क्लब की सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी के चलते उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई जिम्मेदारी पर जताया आभार
असिस्टेंट गवर्नर नियुक्त किए जाने पर डॉ. प्रांजल त्रिपाठी ने कहा कि वह रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3120 के लखनऊ रीजन में मिली जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अपनी टीम में शामिल करने के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन दिनेश गर्ग के प्रति आभार व्यक्त किया।
रोटरी सदस्यों और चिकित्सकों ने दी बधाई
डॉ. त्रिपाठी की नियुक्ति पर रोटरी क्लब बलरामपुर के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन केके श्रीवास्तव, रोटेरियन अमरजीत सिंह बिट्टू, क्लब अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव डॉ. प्रदीप दूबे, डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा, अनूप सर्राफ, डॉ. श्रद्धा सिंह, डॉ. निधि त्रिपाठी, रमेश पाहवा, तारा चंद्र अग्रवाल, राजेन्द्र कृष्ण श्रीवास्तव, अभयपाल, डॉ. आईडी आर्या, डॉ. एमएल शाह, डॉ. अजय प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल अग्रवाल, अभिषेक सिन्हा और दीपक अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं।
रोटरी क्लब ग्रेटर के डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, डेंटल सर्जन डॉ. सौरभ सिंह और डॉ. जुबैर समेत अन्य सदस्यों ने भी डॉ. त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।इसके अलावा ग्रेजुएट मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के वरिष्ठ सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. वाईपी गुप्ता, डॉ. राकेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. विजय पांडेय, डॉ. अखिलेश उपाध्याय, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. केके राणा और डॉ. एचएस मिश्रा ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
नीमा एसोसिएशन बलरामपुर के डॉ. शहंशाह आलम, डॉ. इकबाल, डॉ. श्याम, डॉ. अब्दुल सुबहान, डॉ. एफ. रहमान और डॉ. असलम सहित अनेक चिकित्सकों और प्रबुद्धजनों ने डॉ. प्रांजल त्रिपाठी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।वहीं रोटरी क्लब बाराबंकी, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, गोंडा और बहराइच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
