डॉ. विवेक मिश्रा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडलीय वरिष्ठ महासचिव मनोनीत

दिसंबर तक लखनऊ की सभी तहसीलों में कार्यकारिणी गठित करने पर जोर, पत्रकारों की मांगें शासन तक पहुंचाने का आश्वासन

 
xdf

लखनऊ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने डॉ. विवेक मिश्रा को सर्वसम्मति से मंडलीय वरिष्ठ महासचिव मनोनीत किया है। गोसाईगंज में आयोजित एसोसिएशन की समीक्षा बैठक में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. विवेक मिश्रा ने जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए संगठन के लिए वटवृक्ष की तरह कार्य किया है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन में अब मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।

zsdfsd

दिसंबर तक सभी तहसीलों में कार्यकारिणी गठित करने का लक्ष्य

बैठक में लखनऊ जनपद की सभी तहसीलों में तहसील कार्यकारिणी गठित करने पर विशेष जोर दिया गया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि दिसंबर माह तक सभी तहसीलों में कार्यकारिणी का गठन पूरा कर लिया जाए, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाया जा सके।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अरविंद प्रताप सिंह उर्फ मंगलनाथ जी महाराज ने पत्रकारों की समस्याओं और मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनवाने और रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को प्रमुखता से उठाया।

xdfgd

पत्रकारों के हितों पर हुई चर्चा

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने की। इस दौरान मंडल महामंत्री मुकेश सिंह आशा, मंडल सचिव अवनीश सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं साक्षी दर्पण के संपादक लक्ष्मीकांत मिश्रा, मलिहाबाद तहसील अध्यक्ष सौरभ तथा पत्रकार मोनू वर्मा, अंकित यादव और इरफान ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, लखनऊ के जिला अध्यक्ष आर.एल. पाण्डेय ने किया। उन्होंने उपस्थित अतिथियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags