डॉ. विवेक मिश्रा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल वरिष्ठ महासचिव मनोनीत
तहसील स्तर पर दिसंबर तक कार्यकारिणी गठित करने का लक्ष्य, पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड और रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की मांग उठी
लखनऊ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने डॉ. विवेक मिश्रा को मंडल का वरिष्ठ महासचिव मनोनीत किया है। गोसाईगंज में आयोजित समीक्षा बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. विवेक मिश्रा ने जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए संगठन के लिए वटवृक्ष की तरह काम किया है। उनके कार्यों और अनुभव को देखते हुए अब उन्हें मंडल स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है।
दिसंबर तक सभी तहसीलों में गठित होगी कार्यकारिणी
बैठक में लखनऊ जनपद की सभी तहसीलों में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित करने पर जोर दिया गया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि दिसंबर माह तक सभी तहसीलों में कार्यकारिणी का गठन पूरा कर लिया जाए, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाया जा सके।
पत्रकारों की मांगें शासन तक पहुंचाने का आश्वासन
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं और मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। डॉ. विवेक मिश्रा को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और तहसील स्तर पर कार्यकारिणियों के गठन पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।