डीएस ग्रुप ने लॉन्च किया कैच प्रीमियम आयोडाइज्ड पिंक रॉक सॉल्ट का पहला टीवी विज्ञापन
DS Group के लोकप्रिय ब्रांड Catch Salt & Spices ने अपने ‘कैच प्रीमियम आयोडाइज्ड पिंक रॉक सॉल्ट’ के लिए पहला टेलीविजन विज्ञापन अभियान लॉन्च किया है। इस नए कैंपेन के जरिए कंपनी अब मसालों और स्प्रिंकलर्स के साथ-साथ नमक कैटेगरी में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में है।
कंपनी के अनुसार यह विज्ञापन अभियान उपभोक्ताओं को पिंक रॉक सॉल्ट के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह टीवीसी टेलीविजन, सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया जाएगा।
इस विज्ञापन को Dentsu Creative Webchutney ने तैयार किया है। विज्ञापन में एक सामान्य मोहल्ले के पार्क का दृश्य दिखाया गया है, जहां दो महिलाएं और उनके बच्चे बातचीत करते नजर आते हैं। इसी दौरान एक छोटी बच्ची सरल और रोचक अंदाज में कैच प्रीमियम पिंक रॉक सॉल्ट के फायदे और उसकी खासियतों के बारे में बताती है।
Arnab Ghatak Choudhary ने कहा कि इस अभियान के जरिए कंपनी ने नमक के गुणों को रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करने की कोशिश की है। उनके मुताबिक, पड़ोसियों के बीच होने वाली सामान्य बातचीत के माध्यम से उत्पाद की विशेषताओं को सहज तरीके से दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि यह कैंपेन कंपनी की सोच “क्योंकि खाना सिर्फ खाना नहीं होता” को आगे बढ़ाता है, जहां भोजन को केवल स्वाद नहीं बल्कि बेहतर विकल्पों और जागरूक जीवनशैली से भी जोड़ा गया है।
वहीं Surjo Dutt ने बताया कि विज्ञापन का उद्देश्य नमक को केवल रसोई की जरूरत के रूप में नहीं, बल्कि समझदारी भरे चुनाव के रूप में प्रस्तुत करना था। उन्होंने कहा कि बच्चों को कहानी का केंद्र बनाकर यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि आधुनिक परिवारों में स्वास्थ्य और भोजन को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है। कंपनी के मुताबिक यह नया टीवीसी 20 अप्रैल से विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया जा रहा है।
