फ्लाइट रद्द होने से राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भोपाल कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके

Due to the flight cancellation, the National President of the National Youth Brigade could not attend the event in Bhopal.
 
Due to the flight cancellation, the National President of the National Youth Brigade could not attend the event in Bhopal.
लखनऊ:  घने कोहरे के कारण लखनऊ से भोपाल जाने वाली फ्लाइट के अचानक रद्द हो जाने से राष्ट्रीय युवा वाहिनी – नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला मध्य प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

इस असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश की पूरी टीम, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर क्षमा मांगी। उन्होंने कहा—भैया, माफी चाहता हूं। आज फ्लाइट कैंसिल हो गई है, इसलिए भोपाल नहीं आ पा रहा हूं। जैसा कि मैंने पूर्व में कहा था, आपके जन्मदिन के उपलक्ष में गौशाला एवं गुरुकुल निर्माण के लिए ₹2 करोड़ की राशि देने का संकल्प लिया था। इसके लिए मैं अनुमति प्रदान कर रहा हूं। खाता खुलने के बाद पूरी राशि भेज दी जाएगी।”

राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने आगे कहा कि यह राशि गौशाला एवं गुरुकुल निर्माण जैसे पवित्र और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए समर्पित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य गौ-रक्षा, संस्कार-आधारित शिक्षा और भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र के रूप में सशक्त बनाना है।

अपने संदेश के अंत में उन्होंने कहा—मध्य प्रदेश की पूरी टीम से हाथ जोड़कर क्षमा चाहता हूं। जल्द ही आप सभी के बीच उपस्थित रहूंगा। सभी को सादर प्रणाम। जय जय श्री राम।”

— राष्ट्रीय युवा वाहिनी – नेशनल वालंटियर भाजपा
राष्ट्रीय अध्यक्ष: हिंदू देव प्रकाश शुक्ला

Tags