Duleep Trophy 2026 Semifinals: दलीप ट्रॉफी के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले हुए तय, सेंट्रल जोन से टकराएगी वैभव सूर्यवंशी की ईस्ट जोन

Duleep Trophy 2026 Semifinals: Both semifinal matches confirmed; Vaibhav Suryavanshi's East Zone to clash with Central Zone.
 
Duleep Trophy 2026 Semifinals

Duleep Trophy 2026 Semifinals Lineup: भारतीय घरेलू क्रिकेट सत्र 2026 की शुरुआत के साथ ही दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। क्वार्टर फाइनल के नतीजों के बाद अब अंतिम चार (सेमीफाइनल) में पहुंचने वाली चारों टीमों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 30 अगस्त 2026 से बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' मैदान पर खेले जाएंगे।

क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन और नॉर्थ जोन की शानदार जीत

23 अगस्त से शुरू हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और 210 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन को 52 रन से मात दी। अब ईस्ट जोन का सामना पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन से होगा। यह मुकाबला 30 अगस्त से बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड-1 पर खेला जाएगा।

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी निगाहें

ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी क्वार्टर फाइनल में बल्ले से प्रभाव नहीं छोड़ सके। उन्हें एक ही पारी में बल्लेबाजी का मौका मिला, जिसमें वह सिर्फ 8 रन बना पाए। हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने जरूर उपयोगी प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट हासिल किए।अब सेमीफाइनल में वैभव से रेड-बॉल क्रिकेट में बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच यह मुकाबला 30 अगस्त को सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। सेंट्रल जोन की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं। टीम में रिंकू सिंह और हर्ष दुबे जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिससे मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

साउथ जोन और नॉर्थ जोन के बीच दूसरा सेमीफाइनल

दलीप ट्रॉफी 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भी 30 अगस्त से खेला जाएगा। इसमें साउथ जोन और नॉर्थ जोन की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड-2 पर होगा। साउथ जोन की कमान तिलक वर्मा के हाथों में है, जबकि टीम में नारायण जगदीशन और करुण नायर जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं।

दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले

सेमीफाइनल टीमें तारीख स्थान
पहला सेमीफाइनल ईस्ट जोन vs सेंट्रल जोन 30 अगस्त BCCI Centre of Excellence, ग्राउंड-1
दूसरा सेमीफाइनल साउथ जोन vs नॉर्थ जोन 30 अगस्त BCCI Centre of Excellence, ग्राउंड-2

अब सबसे ज्यादा नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी कि वह सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में बल्ले से किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।

Tags