पदयात्रा के दौरान पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने गिनाईं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ

During the foot march, former minister Upendra Tiwari highlighted the government's welfare schemes.
 
पदयात्रा के दौरान पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने गिनाईं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ
गड़वार (बलिया)।  ‘आपका बेटा, आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने रविवार को फेफना विधानसभा क्षेत्र के गड़वार कस्बे में पदयात्रा की। त्रिकालपुर तिराहे से शुरू हुई यह यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करते हुए घर-घर पहुँची, जहाँ उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी और उनकी समस्याएँ सुनीं।

पदयात्रा के दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उन्हें सम्मानजनक जीवन मिल रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन देकर रसोई के धुएँ से मुक्ति दिलाई गई है।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र गरीब परिवारों को पाँच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज मिल रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएँ आमजन की पहुँच में आई हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सरकार सहयोग कर रही है, वहीं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना बालिकाओं की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके साथ ही निःशुल्क राशन योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को हर माह खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।

पदयात्रा में टुनटुन उपाध्याय, उमेश सिंह, विजय प्रकाश वर्मा, दीपक कन्नौजिया, शमीम अंसारी भोला, अंशु सिंह, सदर अशरफ खान, सतीश उपाध्याय, जुगनू सिंह, अजय सोनी, राकेश सिंह, धनशेर वर्मा, रिंकू उपाध्याय, शंभू वर्मा, जय प्रकाश वर्मा, हर्षित पटेल, नितेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, मनोज सिंह, वीरेंद्र राम, सोनू सिंह, विजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Tags