दशहरा मेला: विद्युत विभाग ने की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की चाक-चौबंद तैयारी

Dussehra Fair: Electricity Department has made elaborate preparations for security and arrangements.
 
घनश्याम त्रिपाठी, अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम

बाराबंकी। आगामी दशहरा मेले को देखते हुए विद्युत विभाग ने सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर व्यापक इंतज़ाम कर लिए हैं। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य स्थानों पर चिन्हित विद्युत पोलों को प्लास्टिक रैपिंग से सुरक्षित किया गया है, वहीं लीला मैदान में मौजूद लोहे के पोलों पर पीवीसी पाइप लगाकर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया है।

सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान

  • संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए पुराने और जर्जर तारों को बदला जा रहा है।

  • विद्युत लाइनों की बंचिंग की जा रही है ताकि कोई हादसा न हो।

  • मेला मार्ग पर बिजली के तारों से टकरा रही पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराई गई है।

  • रामलीला दशहरा मैदान से लेकर सतरिख नाके तक सभी पोलों को सुरक्षित रूप से रैप कर दिया गया है।

यात्राओं के मार्ग पर विशेष व्यवस्था

अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। खासतौर पर नवमी और दशमी को निकलने वाली यात्राओं के मार्ग पर आने वाले विद्युत तारों को ऊँचाई पर किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी या खतरा न झेलना पड़े।

Tags