पृथ्वी दिवस 2026: गोमती नगर के श्रीराम पार्क में रोपे गए फलदार पौधे, बच्चों ने लिया 'पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ' का संकल्प

Earth Day 2026: Fruit-bearing saplings planted at Shriram Park in Gomti Nagar; children pledge to 'Plant Trees, Save Trees'.
 
zsad
लखनऊ: 'विश्व पृथ्वी दिवस' के पावन अवसर पर राजधानी के गोमती नगर स्थित नेहरू एंक्लेव के श्रीराम पार्क में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी अलख जगाई गई। नागरिक सेवा समिति एवं 'एक पहल मुस्कराहट' संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का वितरण भी किया गया, ताकि प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ाया जा सके।

पार्क में रोपे गए आम, जामुन और लीची के पौधे

संस्था की अध्यक्ष और संस्थापक डॉ. अंजू वार्ष्णेय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीराम पार्क के भीतर विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए गए। इस अभियान में सरिता आनंद, सी.ए. अरविंद कुमार गुप्ता, अथर्व गुप्ता, आदित्री, माधुरी राय, शिखा राय और रिद्धि आरू जैसे उत्साही नागरिकों ने जामुन, आम, लीची और अमरूद के पौधों का रोपण कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।

sxa

नन्हे पर्यावरण रक्षकों ने ली शपथ

कार्यक्रम का सबसे मुख्य आकर्षण बच्चों की भागीदारी रही। सहभागी बच्चों को न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया, बल्कि उन्हें स्मृति स्वरूप पौधे भी भेंट किए गए। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ "पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ" के नारे लगाए और यह संकल्प लिया कि वे न केवल नए पेड़ लगाएंगे, बल्कि उनकी सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी भी उठाएंगे।

कविता के माध्यम से पर्यावरण का पाठ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी और व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर श्रीवास्तव एवं समाजसेवी सुनीता श्रीवास्तव ने लोगों को संबोधित किया। सुनीता श्रीवास्तव ने बच्चों को पर्यावरण पर आधारित एक प्रेरणादायक कविता सुनाई, जिसके माध्यम से उन्होंने पेड़ों को जीवन का आधार बताया। उन्होंने अपील की कि पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

Tags