ईट राइट मेला 2025 को सिविल डिफेंस ने सफल बनाया
राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सिविल डिफेंस के अधिकारी मनोज वर्मा ने बताया कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आयोजित इस मेले का उद्देश्य स्वस्थ और संतुलित खान-पान के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इस दरमियान स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। सिविल डिफेंस के जवानों ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई और आम जनता को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
मनोज वर्मा ने बताया सहायक आयुक्त खाद्य विजय कुमार सिंह के अनुरोध पर उपनियंत्रक अनिता प्रताप के आदेशानुसार और चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा के निर्देशानुसार लखनऊ सिविल डिफेंस के 150 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिसमें मुख्य रूप से सहायक उपनियंत्रक मुकेश कुमार, स्टाफ अफसर राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, नफीस अहमद, अरविंद मिश्रा, रामगोपाल सिंह, राजेंद्र प्रसाद, प्रदीप शर्मा, मोहम्मद अहमद, शेषमणि, राजेश, शोएब, ओंकार, रजत राजपूत, पंकज मिश्रा सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
