जनसहयोग से ही दुर्घटनाओं पर पाया जा सकता है प्रभावी नियंत्रण : मनोज वर्मा

Effective control of accidents can be achieved only with public cooperation: Manoj Verma
 
जनसहयोग से ही दुर्घटनाओं पर पाया जा सकता है प्रभावी नियंत्रण : मनोज वर्मा
लखनऊ। भीषण गर्मी के मौसम में आगजनी जैसी घटनाओं से बचाव के लिए जागरूकता और जनसहयोग बेहद जरूरी है। सामूहिक प्रयासों से किसी भी दुर्घटना से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है। यह बात Manoj Verma ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पीएसी 35वीं वाहिनी महानगर में आयोजित इंटरफेस कार्यक्रम के दौरान कही।

Vigyan Foundation द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय पीएसी 35वीं वाहिनी महानगर और प्राथमिक विद्यालय इस्माइलगंज में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, किशोरियों और अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा और आपदा से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सिविल डिफेंस लखनऊ के सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने उपस्थित लोगों को सिविल डिफेंस की कार्यप्रणाली और आपदा प्रबंधन के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण आग लगने जैसी घटनाओं का खतरा अधिक रहता है, इसलिए सावधानी और सतर्कता बेहद आवश्यक है।

उन्होंने घरेलू सुरक्षा उपायों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि रसोई में काम करते समय महिलाओं को अधिक सतर्क रहना चाहिए। यदि गैस सिलेंडर में लीकेज महसूस हो तो तुरंत दरवाजे और खिड़कियां खोल देनी चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि रसोई में पानी और बालू की व्यवस्था रखी जाए तथा गैस पाइप में दरार दिखाई देने पर उसे तुरंत बदल दिया जाए। साथ ही संभव हो तो घर में अग्निशमन यंत्र भी रखा जाए।

मनोज वर्मा ने बिजली सुरक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि घरों की वायरिंग और बिजली के तारों की समय-समय पर जांच करानी चाहिए। सही क्षमता वाली एमसीबी का उपयोग करें और खराब उपकरणों का इस्तेमाल न करें। शॉर्ट सर्किट की स्थिति में मुख्य बिजली लाइन बंद करके ही आग बुझाने का प्रयास करना चाहिए।कार्यक्रम में विज्ञान फाउंडेशन के जितेंद्र मौर्य, शीबा, महेश, कोमल किशन, पम्मी यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Tags