बलरामपुर में 76वें दशहरा महोत्सव में धू-धूकर जले रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले

Effigies of Ravana, Kumbhakarna, and Meghnada went up in flames at the 76th Dussehra festival in Balrampur.
 
bhui

बलरामपुर। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व मंगलवार को बलरामपुर में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सनातन धर्म सभा की ओर से बड़ा परेड ग्राउंड में आयोजित 76वें दशहरा महोत्सव में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। पुतलों के आग की लपटों में घिरते ही पूरा मैदान ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। महोत्सव में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उत्सव का आनंद लिया।

दशहरा महोत्सव को लेकर बड़ा परेड ग्राउंड को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। नगर पालिका परिषद की ओर से मंच की साज-सज्जा और आतिशबाजी की व्यवस्था की गई थी। मेले में बच्चों, युवाओं और परिवारों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।

uiuy

भव्य शोभायात्रा के साथ पहुंचे भगवान श्रीराम

महोत्सव से पहले नगर के सिटी पैलेस रोड से भगवान श्रीराम और वानर सेना की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बड़ा पुल, चौक, सब्जी मंडी, सराय फाटक, वीर विनय चौराहा और पीपल तिराहे से होते हुए बड़ा परेड ग्राउंड पहुंची।

t7t

यहां मुख्य अतिथि बलरामपुर इस्टेट के महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक पलटूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, गैसड़ी विधायक राकेश यादव, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार श्रीवास्तव ने भगवान श्रीराम का तिलक कर स्वागत किया। इसके बाद माल्यार्पण और आरती की गई।

u8ou8

राम-रावण युद्ध का मंचन बना आकर्षण

दशहरा महोत्सव में राम-रावण युद्ध का मंचन मुख्य आकर्षण रहा। भगवान श्रीराम के अग्निबाण से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले धू-धूकर जल उठे। इस दृश्य को देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रावण वध होते ही लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और वातावरण भक्तिमय हो गया।

gyu8

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू और सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष संजय शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। संजय शर्मा ने बताया कि दशहरा महोत्सव का आयोजन पिछले 76 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इस आयोजन में बलरामपुर राज परिवार, सनातन धर्म सभा, रामलीला समिति, शिवनाट्य कला मंडल और नगर पालिका परिषद का विशेष सहयोग रहता है। महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ioiu

इस अवसर पर गोमती प्रसाद त्रिपाठी, मंगल प्रसाद, रघुनाथ शुक्ला, प्रीतपाल सिंह, डीपी सिंह, डॉ. अजय सिंह पिंकू, राकेश शर्मा, संजय शुक्ला, सुनील कसेरा, अविनाश मिश्रा, डॉ. तुलसीश दुबे, अमरनाथ शुक्ला, लड्डू सिंह, भानु तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Tags