ठाकुरगंज के बीएलएस इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उत्सव

Eid festival celebrated with enthusiasm in BLS Inter College, Thakurganj
 
Eid festival celebrated with enthusiasm in BLS Inter College, Thakurganj

लखनऊ।BLS Inter College में ईद का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला और चारों ओर खुशियों की रौनक बिखरी रही।

कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही बच्चों ने एक-दूसरे को सेवइयां खिलाकर आपसी प्रेम और भाईचारे का सुंदर संदेश भी दिया।

विद्यालय को इस खास मौके पर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी सजावट और उत्सवी माहौल ने बच्चों के उत्साह को और बढ़ा दिया, जिससे पूरा परिसर एकता और खुशी के रंग में रंगा नजर आया।

 huiuy

विद्यालय के मैनेजर संदीप साहू ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में प्रेम, सौहार्द और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर डायरेक्टर प्रदीप साहू, प्रधानाचार्य रवि किशोर, उप-प्रधानाचार्य रोमा जाफरी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल उत्सव का प्रतीक बना, बल्कि बच्चों के बीच सामाजिक समरसता और एकता का संदेश भी सफलतापूर्वक प्रसारित करने में कामयाब रहा।

Tags