Powered by myUpchar
पिहानी में पाकीजगी के साथ ईद की नमाज अदा की गई, अमन-चैन की मांगी दुआ
पुलिस अधीक्षक हरदोई नीरज कुमार जादौन , अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह,हरियावा सीओ संतोष सिह, नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा ,कोतवाल विद्यासागर पाल ,सदर लेखपाल आशीष कुमार बाजपेई ,लेखपाल पंकज , नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक गोपाल कृष्ण अवस्थी अश्वनी वाजपेई अमित जोशी अरुण अग्निहोत्री संजय कुशवाहा आज कर्मचारियों की देखरेख में संपन्न हुई ईद की नमाज
Tue, 1 Apr 2025

लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)।ईद का पर्व कस्बे भर में परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है। शहर के करावा रोड स्थित ईदगाह में पाकीजगी के साथ ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद देश की खुशहाली व अमन चैन की दुआ मांगी गई। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। घरों में दावतों का दौर शुरू हो गया है। लोगों ने सेंवई का लुत्फ उठाया। पर्व को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा है। इसलामगंज बाजार में बच्चे मेले का लुफ्त उठा रहे हैं।
एक माह तक चले पवित्र माह रमजान के बाद सोमवारको ईद का पर्व मनाया जा रहा है। शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पर्व को लेकर खासी चहल-पहल है।नमाज अदा करने के लिए ईदगाह में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। नमाज के बाद मुल्क की खुशहाली व अमन-चैन की दुआएं मांगी। ईद को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।