ईद उल फितर पर ईदगाह में अदा की गई नमाज, अभिषेक गुप्ता ने दी ईद की मुबारकबाद

Namaz offered at Eidgah on Eid ul Fitr, Abhishek Gupta congratulated on Eid
Namaz offered at Eidgah on Eid ul Fitr, Abhishek Gupta congratulated on Eid
सीतापुर ( सुमित बाजपेयी ) - खैराबाद रमजान माह की विदाई के बाद आज ईद उल फितर का का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह बड़ी संख्या में ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की. इसी कड़ी में खैराबाद ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने एक साथ ईद की नमाज पढ़ी.

इस मौके पर खैराबाद सहित आसपास क्षेत्र के भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की जिनमें नौजवान,बूढ़े और बच्चे शामिल थे। इसके बाद देर रात तक एक दूसरों के घरों में जाकर गले मिल ईद पर्व की बधाइयां देने और सिवंइयों सहित अन्य पकवानों के खाने का क्रम चलता रहा।

वही दूसरी ओर वरिष्ठ समाजसेवी नदीम हसन खान ने ईओ प्रेम शंकर गुप्ता को ज्ञापन दिया था मेला मैदान जंहा कर्बला व धार्मिक स्थल होने के बावजूद मेला मैदान जो कूड़ा मैदान बन चुका था आगामी त्योहारों के मद्दे नजर सफाई की मांग की गई थी तत्काल पालिका प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए सफाई करवाई जिससे नदीम हसन ने पालिका अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता व ईओ प्रेमशंकर गुप्ता,मनोज राणा की भूरि भूरि प्रसंशा कर आभार व्यक्त किया।ईद के मौके पर पालिका अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता ने कहा देश और दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय भाईयों-बहनों और उनके परिवार वालों को ईद उल फित्र त्योहार की दिली मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं। आपसी मेलजोल, भाईचारा, सौहार्द एवं शांति हर प्रदेश और देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है। इसमें ही सबका हित निहित है। खुशी मिल-बांट कर मनाएं।

Share this story