एकनाथ शिंदे जी ने लिया जगद्गुरु सूर्याचार्य कृष्णदेवानंद गिरी जी महाराज का आशीर्वाद
मुंबई / द्वारका पीठ।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने आज राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के संत प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और द्वारका जूना अखाड़ा के जगत्गुरु सूर्याचार्य कृष्णदेवानंद गिरी जी महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस शुभ अवसर पर जगत्गुरु जी महाराज ने संगठन के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि संगठन हिंदू एकता, गौ रक्षा, गुरुकुल निर्माण, और भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र के रूप में पुनर्स्थापित करने के संकल्प के साथ निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा जब तक भारत भूमि पर सनातन संस्कृति का दीप प्रज्वलित रहेगा, तब तक विश्व कल्याण की दिशा कभी रुक नहीं सकती। धर्म और परंपरा की रक्षा ही मानवता की सच्ची सेवा है।”
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने भी संगठन के सामाजिक एवं राष्ट्रनिर्माण संबंधी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा संत समाज के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा जिस समर्पण से धर्म, संस्कृति और एकता के क्षेत्र में कार्य कर रही है, वह पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।”
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और संत प्रकोष्ठ के अनेक प्रमुख संत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य था — “संतों के आशीर्वाद से सनातन राष्ट्र निर्माण का संकल्प।”
संगठन का मुख्य उद्देश्य
-
गौ माता का संरक्षण एवं सेवा
-
गुरुकुल और संस्कारशालाओं की स्थापना
-
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता
-
भारत को वैदिक सनातन दिशा में अग्रसर करना
