चुनावी नतीजे विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत बुनियाद बनेंगे: रविकांत गर्ग

Election results will become a strong foundation of developed and self-reliant India: Ravikant Garg
 
JOIPIO

लखनऊ:  Bhartiya Udyog Vyapar Mandal के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री Ravikant Garg ने कहा है कि पश्चिम बंगाल, असम और दक्षिण भारत के राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम देश को विकसित, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी भारत की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि देश का व्यापारी, उद्यमी और कारोबारी वर्ग इस आर्थिक यात्रा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ योगदान देगा।

लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रविकांत गर्ग ने कहा कि देश के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में विकसित और स्वदेशी भारत निर्माण का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनावी परिणाम इस संकल्प को और मजबूती प्रदान करेंगे।

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों और राजनीतिक दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन राज्यों की अर्थव्यवस्था कभी देश की रीढ़ मानी जाती थी, उन्हें वर्षों तक असुरक्षा, बेरोजगारी और आर्थिक पिछड़ेपन की ओर धकेला गया। उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल का उल्लेख करते हुए कहा कि कभी औद्योगिक और व्यापारिक केंद्र रहे राज्य की आर्थिक स्थिति को पिछले कई दशकों में कमजोर किया गया।

रविकांत गर्ग ने कहा कि चाहे वामपंथी शासन रहा हो या अन्य राजनीतिक दल, सभी ने बंगाल के उद्योग और व्यापार को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के शासनकाल में भी राज्य की स्थिति और कमजोर हुई। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत, विशेषकर असम सहित सीमावर्ती राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा और विकास की नई तस्वीर देखने को मिली है। अब सीमाएं सुरक्षित हैं और देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश चेयरमैन Sudhir S Halwasiya ने कहा कि वर्तमान चुनाव परिणाम शांति, विकास और आत्मनिर्भर भारत की जड़ों को मजबूत करेंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल देशभर में व्यापारियों, उद्यमियों, स्टार्टअप से जुड़े युवाओं और महिलाओं को संगठित करने का कार्य कर रहा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष Amit Gupta, संयुक्त महामंत्री Hari Agrawal और प्रदेश कोषाध्यक्ष Kamal Fatehpuria ने बताया कि महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विशेष योजनाएं और प्रशिक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं।संगठन ने संकल्प लिया है कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ष कम से कम 20 हजार महिलाओं तथा देशभर में 50 हजार से अधिक महिलाओं और युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।प्रेस वार्ता में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी Gopal Mahesh Gupta, Avadhesh Kaushal और Anil Kumar Goyal सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags