युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने पर जोर

यूपीएसडीएम ने लखनऊ में आयोजित की ओरिएंटेशन वर्कशॉप
 
''
लखनऊ, 01 सितम्बर 2025।  उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से आज मिशन मुख्यालय, लखनऊ में एक ओरिएंटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया। वर्कशॉप की अध्यक्षता मिशन निदेशक पुलकित खरे ने की।

मिशन निदेशक ने कहा कि कौशल विकास मिशन का प्रमुख लक्ष्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना और उन्हें स्थायी रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (ToT) को मजबूत बनाया जाएगा तथा केवल सेक्टर स्किल काउंसिल (SSC) से प्रमाणित ट्रेनर ही प्रशिक्षण देने के पात्र होंगे।

अपर मिशन निदेशक प्रिया सिंह ने प्रशिक्षण प्रदाताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक युवाओं को कौशल विकास योजनाओं से जोड़ें, ताकि युवा आत्मनिर्भर बनकर प्रदेश की तरक्की में योगदान दे सकें।

वर्कशॉप के दौरान प्रशिक्षण प्रदाताओं को मिशन पोर्टल की नई गतिविधियों, प्रक्रियाओं और अपडेट्स की जानकारी भी विस्तार से दी गई। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक मयंक गंगवार, सहायक निदेशक डॉ. एम.के. सिंह और सहायक प्रबंधक (आईटी) विजय नामदेव भी मौजूद रहे।

Tags