England vs Pakistan , ICC Men T20 World Cup 2026 : इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
England vs Pakistan, 45th Match, Super 8 ICC Men's T20 World Cup 2026 : ICC Men's T20 World Cup के 45वें मुकाबले में पाकिस्तान और England cricket team के बीच रोमांचक भिड़ंत श्रीलंका के Pallekele International Cricket Stadium में खेली गई। अंतिम ओवरों तक चले इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 2 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड भी कायम रखा। दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में अब तक चार मुकाबले हुए हैं और हर बार जीत इंग्लैंड के नाम रही है।
When Babar Azam was captain, he pulled off the win vs England from almost the same situation. 🥶
— Abdullah khan (@isthatabdullah7) February 25, 2026
Agha can never be him.
pic.twitter.com/t13ZpsCMGm
पाकिस्तान की पारी: नहीं चली कोई बड़ी साझेदारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी Pakistan national cricket team की शुरुआत धीमी रही। सैम अयूब और साहिबजादा फरहान ने पहले विकेट के लिए केवल 14 रन जोड़े। अयूब 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कप्तान सलमान अली आगा भी महज 5 रन ही बना सके।
इसके बाद Babar Azam और Fakhar Zaman ने 25-25 रन की पारियां खेलीं, लेकिन वे बड़ी पारी में तब्दील नहीं हो सकीं। Shadab Khan ने 11 गेंदों पर 23 रन बनाकर कुछ तेजी दिखाई, पर बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।इंग्लैंड की ओर से Liam Dawson ने 3 विकेट झटके, जबकि Jamie Overton और Jofra Archer को 2-2 सफलता मिली।
हैरी ब्रूक का शतक बना जीत की कुंजी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और 17 रन पर दो विकेट गिर गए। इसके बाद पूरी जिम्मेदारी Harry Brook ने संभाली।ब्रूक ने 51 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से शानदार 100 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाया। उनके अलावा Will Jacks ने 28 रन और Sam Curran ने 16 रन का योगदान दिया।पाकिस्तान की ओर से Shaheen Afridi ने 4 विकेट लेकर मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा, जबकि उस्मान तारिक को 2 सफलताएं मिलीं।
इस जीत के साथ इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। हैरी ब्रूक को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले ने एक बार फिर साबित किया कि बड़े टूर्नामेंट में इंग्लैंड दबाव में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने में माहिर है।
