माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों में अंग्रेजी व्याकरण को मज़बूती देगी

‘हैंडबुक ऑफ ग्रामर एंड कम्पोज़िशन’

यू.पी. बोर्ड के छात्रों को मिलेगा अंग्रेजी में अतिरिक्त सशक्त आधार

 
माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों में अंग्रेजी व्याकरण को मज़बूती देगी

डॉ. दिनेश कुमार, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मंडल  लखनऊ।  नई शिक्षा नीति–2020 में उल्लिखित भाषाई दक्षता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा विकसित“हैंडबुक ऑफ ग्रामर एंड कम्पोज़िशन राइटिंग फॉर सेकेंडरी क्लासेज” अब लखनऊ मंडल के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी व्याकरण को अतिरिक्त मजबूती प्रदान करेगी।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विकसित यह हैंडबुक विशेष रूप से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अंग्रेजी शिक्षकों को व्याकरण शिक्षण में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

iuou

लखनऊ मंडल के 6 जिलों में वितरित होंगी 311 हैंडबुक्स

संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल कार्यालय के मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि लखनऊ मंडल के सभी छह जनपदों के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को एक-एक प्रति उपलब्ध कराई जा रही है। जनपदवार विवरण इस प्रकार है—

  • लखनऊ – 33 राजकीय हाईस्कूल व 22 राजकीय इंटर कॉलेज (कुल 55 विद्यालय)

  • हरदोई – 43 राजकीय हाईस्कूल व 12 राजकीय इंटर कॉलेज (कुल 55 विद्यालय)

  • सीतापुर – 36 राजकीय हाईस्कूल व 26 राजकीय इंटर कॉलेज (कुल 62 विद्यालय)

  • लखीमपुर खीरी – 40 राजकीय हाईस्कूल व 14 राजकीय इंटर कॉलेज (कुल 54 विद्यालय)

  • रायबरेली – 18 राजकीय हाईस्कूल व 27 राजकीय इंटर कॉलेज (कुल 45 विद्यालय)

  • उन्नाव – 25 राजकीय हाईस्कूल व 15 राजकीय इंटर कॉलेज (कुल 40 विद्यालय)

इस प्रकार कुल 311 हैंडबुक्स लखनऊ मंडल के लिए डाक द्वारा प्रेषित की जा रही हैं।

विद्यालयों को समयबद्ध वितरण के निर्देश

संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैंडबुक्स को जिलावार आवंटन के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में एक प्रति अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए, जिससे अंग्रेजी शिक्षक-शिक्षिकाएं कक्षा शिक्षण में इसका प्रभावी उपयोग कर सकें।

वेबसाइट से निःशुल्क डाउनलोड की सुविधा भी जल्द

डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि यह हैंडबुक शीघ्र ही आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट 👉 www.eltiup.org पर भी अपलोड की जाएगी, जिससे यू.पी. बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों के शिक्षक एवं विद्यार्थी इसे निःशुल्क डाउनलोड कर सकेंगे।

कोट

नई शिक्षा नीति 2020 में उल्लिखित भाषाई पकड़ को बढ़ाने की दिशा में विकसित यह हैंडबुक लखनऊ मंडल के छात्र-छात्राओं में अंग्रेजी व्याकरण को अतिरिक्त मज़बूती प्रदान करेगी।”

Tags