Powered by myUpchar
पर्यावरण प्रदूषण एक ऐसी समस्या है जिसका निवारण सामूहिक प्रयास से सम्भव
Environmental pollution is a problem which can be solved only by collective efforts.
Tue, 25 Mar 2025

लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)।विधि संकाय, लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर के स्वयं सेवकों ने रसूलपुर ग्राम में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का पांचवां दिन ( 25.03.2025) सफलतापूर्वक सम्पन्न किया।
मंगलवार को आयोजित शिविर का विषय 'पर्यावरण सरंक्षण' था जिसमे रसूलपूर के ग्रामवासियो एवं स्वयंसेवकों की उपस्थिति में पर्यावरण सरंक्षण के बारे में जानकारी प्रदान की गई। आज के मुख्य अतिथि एवं वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के सहायक आचार्य डॉ. सुशील कुमार थे, जिन्होंने पर्यावरण एवं उसके संरक्षण से संबंधित उपयोगी जानकारी दी।
उन्होंने आधुनिक युग में प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन, पेड़ों का अनावश्यक रूप से काटा जाना, नदियों का प्रदूषण, ओजोन परत का तेजी से क्षय होना आदि समस्याओं पर अपनी चिंता व्यक्त की एवं सभी लोगो से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का अनुरोध किया। उन्होंने सतत् विकास की धारणा पर बल दिया जिसके मूल में ही वर्तमान पीढ़ी का आने वाली पीढ़ियों के लिए संसाधनों का संरक्षण है। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि पर्यावरण प्रदूषण एक ऐसी समस्या है जिसका निवारण सामूहिक प्रयास से सम्भव है एवं छोटी छोटी सावधानियाँ बरतने से परिस्थितिकी तंत्र में बड़े से बड़े बदलाव लाये जा सकते है।
मध्यान्ह भोजन के उपरांत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि प्रभा जोशी एवं डॉ चंद्रशेखर राय के दिशानिर्देशों के अनुसार स्वयं सेवकों ने ग्राम रसूलपूर में वृक्षारोपण किया एवं अन्य पौधों जो पहले से सूख रहे थे उनमे पानी डालकर उन्हें नवजीवन देने का प्रयास किया।
ततपश्चात दिवस के अंत में स्वयंसेवकों ने घर घर जाकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया एवं वृक्षारोपण, जल सरंक्षण के लिए प्रेरित किया।