हर घर तिरंगा… घर-घर तिरंगा अभियान के तहत इंजीनियरों ने किया ध्वज वितरण

Engineers distributed flags under the 'Har Ghar Tiranga… Ghar-Ghar Tiranga' campaign.
 
sheheh
लखनऊ डेस्क (आर. एल. पाण्डेय)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसी क्रम में संघ भवन पहुंचकर ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स (AFODE) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. एन.डी. द्विवेदी को इं. अहमद मुबीन, जनपद सचिव, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लोक निर्माण विभाग, शाहजहांपुर ने राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया।


इस अवसर पर मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष इं. राजेश वर्मा, सहायक अभियंता इं. रवि वर्मा तथा इं. हुकुम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना देखने को मिली। सभी ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने का संदेश दिया।

Tags