हर व्यक्ति को आपदा से निपटने की जानकारी आवश्यक — मनोज वर्मा

Everyone needs to know how to deal with disasters – Manoj Verma
 
हर व्यक्ति को आपदा से निपटने की जानकारी आवश्यक — मनोज वर्मा

लखनऊ।  एक मजबूत और जागरूक राष्ट्र के निर्माण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आपदा प्रबंधन का ज्ञान होना अनिवार्य है। यह बात सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने छात्राओं को प्रशिक्षण देते हुए कही।

जानकीपुरम के सेक्टर-आई स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव एवं रचनात्मक प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं की सैकड़ों छात्राएं भाग ले रही हैं। इसी क्रम में आपदा प्रबंधन विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सिविल डिफेंस के अधिकारी एवं राष्ट्रपति पदक से सम्मानित मनोज वर्मा ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

jkopi

मनोज वर्मा ने आपदाओं के प्रकार और उनसे निपटने की व्यवहारिक जानकारी साझा करते हुए कहा कि आग जैसी आपदाओं पर तभी प्रभावी नियंत्रण संभव है, जब उसके कारणों और बचाव के उपायों की सही जानकारी हो। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध रासायनिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, बांस और कंबल की सहायता से अस्थायी स्ट्रेचर बनाकर घायल व्यक्ति को सुरक्षित ले जाने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया, जिसे छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सीखा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा तिवारी ने मनोज वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षिकाएं निधि राय, निशा मिश्रा, स्मृति बिसरिया, शुभ्रा, झरना यादव सहित एडवोकेट कंचन भी उपस्थित रहीं।

Tags