लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का अपना महत्व : डॉ. नीरज सिंह
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत गोमतीनगर स्थित छोटी जुगौली बुद्ध मंदिर परिसर में बूथ स्तरीय मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह उपस्थित रहे।
विश्व सामाजिक न्याय दिवस की पूर्व संध्या पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हर एक वोट का अपना महत्व होता है और सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल होना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि भाजपा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योग्य नागरिकों के पहचान पत्र समय से तैयार हो जाएं, ताकि चुनाव के दौरान किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े। शिविर में बड़ी संख्या में पात्र नागरिकों के फार्म भरवाए गए और विशेष रूप से युवाओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार के लिए पंजीकरण कराया।
इस अवसर पर जनीश गुप्ता, संयोजक चेतन बिष्ट, उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, विधानसभा संयोजक विजय भुर्जी, मंडल अध्यक्ष एस.पी. कंछल, कुंदन सिंह गौतम सहित अनेक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना और मतदाता सूची को अद्यतन बनाना रहा।
