जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ में ई–वीक 2025 | THRYVE का भव्य शुभारंभ

E-Week 2025 | THRYVE grandly launched at Jaipuria Institute of Management, Lucknow
 
E-Week 2025 | THRYVE grandly launched at Jaipuria Institute of Management, Lucknow
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)।
जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ ने जयपुरिया इन्क्यूबेशन फाउंडेशन के सहयोग से ई–वीक 2025 | THRYVE – अपने प्रमुख उद्यमिता महोत्सव की शुरुआत की। इस वर्ष का विषय “People • Planet • Profit” निर्धारित किया गया है।
यह कार्यक्रम संस्थान के सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों, उद्यमियों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों और नवप्रवर्तकों ने भाग लिया।

विशेष अतिथि और मुख्य संबोधन

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री अनुराग यादव (आईएएस), प्रमुख सचिव – सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश तथा श्री प्रतीक रस्तोगी, संस्थापक एवं सीईओ – Better Nutrition & Greenday (शार्क टैंक सीज़न 4) विशिष्ट अतिथि रहे।
उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार युवाओं को उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं, इन्क्यूबेशन अवसरों और अधोसंरचना के माध्यम से स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है।
प्रमुख सचिव श्री अनुराग यादव ने यूपी स्टार्टअप फंड, डिजिटल नवाचार तथा नई तकनीकों से जुड़े अवसरों पर प्रकाश डाला।
श्री प्रतीक रस्तोगी ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को जोखिम उठाने, नवाचार अपनाने और जुनून व धैर्य के साथ अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। निदेशक डॉ. कविता पाठक ने स्वागत भाषण दिया और उद्यमिता को सतत विकास का आधार बताते हुए संस्थानों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि जयपुरिया इंस्टीट्यूट अकादमिक कार्यक्रमों, इन्क्यूबेशन सुविधाओं, मेंटरशिप और उद्योग सहयोग के माध्यम से छात्रों को उद्यमिता और नवाचार की दिशा में सशक्त बना रहा है।

एक सप्ताह का नवाचार उत्सव

ई–वीक 2025 | THRYVE के तहत पूरे सप्ताह विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें पैनल चर्चा, कार्यशालाएँ, प्रतियोगिताएँ, स्टार्टअप शोकेस और नेटवर्किंग सत्र शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य छात्रों, उद्यमियों, निवेशकों और विचारशील नेताओं को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहाँ नए अवसरों पर विचार-विमर्श हो सके और सतत व प्रभावशाली व्यवसायों की दिशा तय की जा सके।

संस्थान के बारे में

जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ की स्थापना वर्ष 1995 में हुई थी। यह देश के अग्रणी बी-स्कूल्स में से एक है, जो गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा प्रदान करने के साथ नेतृत्व, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देता है। यह जयपुरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का हिस्सा है, जो उच्च शिक्षा और उद्योग उन्मुख अधिगम की समृद्ध परंपरा के लिए जाना जाता है।

Tags