नई रेल लाइन परियोजना में तेजी लाने को लेकर रेल मंत्री से मिले पूर्व सांसद

Former MP Meets Railway Minister to Expedite New Rail Line Project
 
ftyhtf

बलरामपुर। Daddan Mishra ने गुरुवार को Ashwini Vaishnaw से मुलाकात कर नई रेल लाइन परियोजना में तेजी लाने की मांग की। उन्होंने रेल मंत्री को पत्र सौंपकर Bahraich–Khalilabad Rail Line Project की प्रगति से अवगत कराया और इसमें शामिल जिलों में कार्य तेज कराने का अनुरोध किया।

पूर्व सांसद ने बताया कि परियोजना के तहत Balrampur, Shravasti और Bahraich जनपदों में निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन इसकी गति काफी धीमी है। उन्होंने कहा कि श्रावस्ती और बलरामपुर जिले की Utraula तहसील में अब तक कोई रेल लाइन नहीं है, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

dftyf

पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि बहराइच–खलीलाबाद वाया Bhinga, श्रावस्ती, बलरामपुर, उतरौला और Dumariyaganj होते हुए बनने वाली करीब 4090 करोड़ रुपये की इस रेल परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। इसका शिलान्यास 2 मार्च 2019 को तत्कालीन रेल मंत्री Piyush Goyal ने किया था।

उन्होंने कहा कि परियोजना पर काम शुरू तो हुआ है, लेकिन प्रगति धीमी होने के कारण बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच के लोगों में निराशा है। पूर्व सांसद ने रेल मंत्री से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया, ताकि बहुप्रतीक्षित रेल लाइन का निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

Tags