यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा 2026 के लिए “प्रयोग परामर्श हेल्पलाइन” जारी

लखनऊ मंडल के परीक्षार्थियों को मिलेगा विशेषज्ञों से सीधा मार्गदर्शन

 
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा 2026 के लिए “प्रयोग परामर्श हेल्पलाइन” जारी

लखनऊ | जनवरी 2026  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा 2026 की तिथि 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसी क्रम में लखनऊ मंडल के विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थियों की सहायता के लिए एक विशेष “प्रयोग परामर्श हेल्पलाइन” की शुरुआत की जा रही है।

संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व एवं मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार के निर्देशन में यह हेल्पलाइन 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक (केवल एक दिन, चार घंटे के लिए) संचालित की जाएगी।

📞 हेल्पलाइन नंबर

9415664679

यह हेल्पलाइन संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल कार्यालय से संचालित होगी। डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य लखनऊ मंडल के इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षा से जुड़ी शंकाओं का समाधान प्रदान करना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सम्मिलित हो सकें।

अच्छे अंक पाने के लिए मिलेंगे विशेषज्ञ सुझाव

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि हेल्पलाइन के माध्यम से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषयों में—

  • प्रायोगिक कार्य (प्रैक्टिकल फाइल) सही तरीके से तैयार करने

  • उत्तर पुस्तिका में प्रयोग लिखने की विधि

  • वायवा (मौखिकी) की प्रभावी तैयारी

  • परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने के व्यावहारिक टिप्स

जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

🧑‍🏫 हेल्पलाइन पर उपलब्ध विषय विशेषज्ञ

रसायन विज्ञान

  • डॉ. दिनेश कुमार, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मंडल

  • शिप्रा श्रीवास्तव, प्रवक्ता, जी.आई.सी. रहीमनगर पड़ियाना, सरोजनीनगर, लखनऊ

भौतिक विज्ञान

  • डॉ. अरविंद कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य एवं भौतिक विज्ञान विशेषज्ञ,
    राजकीय हाईस्कूल सिपाह, खैराबाद, सीतापुर

जीव विज्ञा

  • दीप्ति विश्वकर्मा, प्रवक्ता, जी.जी.आई.सी. सरोसा भरोसा, लखनऊ

हेल्पलाइन आयोजन से संबंधित अभिलेखीकरण का कार्य कुम्हरावां इंटर कॉलेज, कुम्हरावां, लखनऊ के वरिष्ठ गणित शिक्षक पवन कुमार तिवारी द्वारा किया जाएगा।अधिकारियों ने लखनऊ मंडल के सभी यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर प्रयोगात्मक परीक्षा की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करें।

Tags