हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त होने पर आभार व्यक्त

Expressed gratitude for being appointed as a member of the Hindi Advisory Committee
 
Expressed gratitude for being appointed as a member of the Hindi Advisory Committee

आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी, माननीय अमित शाह जी, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, माननीय राजनाथ सिंह जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नवीन जी, माननीय योगी आदित्यनाथ जी, माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी, माननीय ब्रजेश पाठक जी, माननीय पंकज चौधरी जी, माननीय धर्मपाल सिंह जी एवं भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन के समस्त वरिष्ठजनों को सादर प्रणाम एवं हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद।

भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय द्वारा मुझे हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। लगभग 45 वर्षों की अहर्निश, कर्तव्यनिष्ठ सेवा के प्रतिफल स्वरूप प्राप्त इस दायित्व को मैं विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूँ। सेवा का यह अवसर मेरे लिए सौभाग्य एवं गौरव का विषय है।

मैं इस जिम्मेदारी को सेवा-भाव से ग्रहण करते हुए राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार, संवर्धन एवं सम्मान के लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लेता हूँ।
राम मंदिर आंदोलन से प्रारंभ हुई राष्ट्रवादी विचारधारा की मेरी यात्रा निरंतर जारी है। भाषा, संस्कृति और राष्ट्र मेरे लिए सदैव एक ही संकल्प के तीन स्वर रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हिंदी को उसका उचित स्थान दिलाने का अभियान और अधिक सशक्त हो— इसी भावना के साथ मैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूँगा।

Tags