पी.के. वर्मा के भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर पूर्व सैनिकों ने किया सम्मान
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पी.के. वर्मा का अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, हरदोई की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राहुल सिंह फौजी, संगठन सचिव अवध प्रांत एवं प्रदेश सदस्य (उत्तर प्रदेश), ने पी.के. वर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा संगठन के जिला अध्यक्ष हरदोई अवशेष कुमार सिंह, वरिष्ठ संरक्षक कैप्टन राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष कैप्टन शिवबीर सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष जे.बी. सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुबेदार एम.पी. सिंह तथा सचिव सुशील कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी उनका अभिनंदन किया।
पूर्व सैनिकों के हितों के लिए साथ रहने का दिया भरोसा
सम्मान समारोह के दौरान पी.के. वर्मा ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सभी पदाधिकारियों और पूर्व सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा पूर्व सैनिकों के साथ खड़े रहेंगे और उनके हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाते रहेंगे।

उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों से आत्मीय मुलाकात की और संगठन की गतिविधियों तथा पूर्व सैनिकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने पी.के. वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।समारोह के अंत में पी.के. वर्मा ने उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों एवं संगठन के पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए उन्हें बाहर तक आकर विदाई दी। इस दौरान संगठन के सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा।

