फैबइंडिया ने पेश किया नवरात्रि कलेक्शन – परंपरा और आधुनिक स्टाइल का संगम

Fabindia presents its Navratri collection – a blend of tradition and modern style
 
u7i
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पांडेय)। त्योहारों के मौसम की शुरुआत के साथ ही फैबइंडिया ने अपना नया नवरात्रि कलेक्शन लॉन्च किया है। यह कलेक्शन भारतीय परंपराओं की झलक और आधुनिक डिज़ाइन का खूबसूरत मेल है। इसमें अपैरल, एक्सेसरीज़ और होम डेकोर का विशेष चयन शामिल है, जिसे खासतौर पर नवरात्रि की ऊर्जा और रंगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

फेस्टिव अपैरल्स – हर अवसर के लिए परफेक्ट

इस कलेक्शन में महिलाओं के लिए आकर्षक साड़ियाँ और कुर्ते, पुरुषों के लिए स्टाइलिश बंदगला और ट्राउज़र, और बच्चों के लिए कम्फर्टेबल एथनिक वियर शामिल हैं। यह परिधान न केवल स्टाइलिश हैं, बल्कि लंबे समय तक आरामदायक पहनावे का अनुभव भी देते हैं – चाहे पारिवारिक आयोजन हो या छोटा-बड़ा उत्सव।

हैंडक्राफ्टेड ज्वेलरी और एक्सेसरीज़

कलेक्शन में शामिल स्टेटमेंट इयररिंग्स, हैंडबैग्स और फुटवियर हर फेस्टिव लुक को पूरा करने में मदद करेंगे। भारतीय कारीगरी से सजी ये एक्सेसरीज़ आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगा देती हैं।

फैब होम डेकोर – त्योहार की रौनक दोगुनी

फैबइंडिया का होम डेकोर कलेक्शन भी इस लॉन्च का खास हिस्सा है। इसमें पीतल के कटवर्क लैंप, सजावटी कुशन, पूजा की थालियां और पारंपरिक दीये शामिल हैं। ये डेकोरेटिव प्रोडक्ट्स घर के माहौल को और अधिक आध्यात्मिक, आकर्षक और उत्सवपूर्ण बना देते हैं।

रंगों का उत्सव

रस्ट, पीला और नारंगी जैसे वाइब्रेंट शेड्स इस कलेक्शन को खास बनाते हैं। ये रंग नवरात्रि की ऊर्जा और उमंग को जीवंत करते हैं और हर उत्सव को और खास बना देते हैं।

Tags