फाफ डुप्लेसी का 'विराट' धमाका: T20 में 12,000 रन बनाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बने, दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Faf du Plessis' 'Virat' explosion: Becomes the first South African to score 12,000 runs in T20s, leaving legends behind.
 
Faf du Plessis

MI Cape Town vs Joburg Super Kings, 15th Match :  07 जनवरी, 2026 41 साल की उम्र में भी फाफ डुप्लेसी की फिटनेस और फॉर्म युवाओं को मात दे रही है। 6 जनवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर MI केप टाउन के खिलाफ खेलते हुए जोबर्ग सुपर किंग्स के कप्तान ने 12,000 टी20 रन का जादुई आंकड़ा पार कर लिया। वह दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट इतिहास में इस मुकाम तक पहुँचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

विश्व क्रिकेट के 'एलीट क्लब' में शामिल

फाफ डुप्लेसी अब दुनिया के उन चुनिंदा 10 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं जिनके नाम 12,000 से अधिक टी20 रन दर्ज हैं। इस लिस्ट में क्रिस गेल और कायरन पोलार्ड जैसे नाम शीर्ष पर हैं।

T20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन (टॉप-10): | स्थान | खिलाड़ी | कुल टी20 रन | | | 1 | क्रिस गेल | 14,562 | | 2 | कायरन पोलार्ड | 14,462 | | 3 | एलेक्स हेल्स | 14,449 | | 4 | डेविड वॉर्नर | 13,769 | | 5 | शोएब मलिक | 13,571 | | 6 | जोस बटलर | 13,554 | | 7 | विराट कोहली | 13,543 | | 8 | जेम्स विंस | 12,854 | | 9 | रोहित शर्मा | 12,248 | | 10 | फाफ डुप्लेसी | 12,001 |

 सबसे तेज 12000 रन: कोहली और वॉर्नर की लीग में फाफ

डुप्लेसी ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपनी 406वीं पारी में हासिल की। इसके साथ ही वह टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज 12 हजार रन बनाने वाले दुनिया के 5वें सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं।

सबसे तेज 12,000 रन (पारियां):

  • क्रिस गेल: 343 पारी

  • विराट कोहली: 360 पारी

  • डेविड वॉर्नर: 368 पारी

  • जोस बटलर: 405 पारी

  • फाफ डुप्लेसी: 406 पारी

 दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल बल्लेबाज

दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 में रनों की रेस अब और दिलचस्प हो गई है। डुप्लेसी ने क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर जैसे धुरंधरों को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया है।

  1. फाफ डुप्लेसी: 12,001 रन

  2. क्विंटन डी कॉक: 11,813 रन

  3. डेविड मिलर: 11,631 रन

 मैच का हाल: कप्तानी पारी से रचा इतिहास

MI केप टाउन के खिलाफ मैच में डुप्लेसी को इस रिकॉर्ड तक पहुँचने के लिए 42 रनों की दरकार थी। उन्होंने किसी दबाव में आने के बजाय आक्रामक रुख अपनाया और महज 21 गेंदों पर 44 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में जेम्स विंस के साथ मिली तेज शुरुआत ने जोबर्ग सुपर किंग्स को मजबूत स्थिति में पहुँचाया।

फाफ का टी20 करियर एक नज़र में:

  • शतक: 8

  • अर्धशतक: 83

  • सर्वोच्च स्कोर: 120*

Tags