राष्ट्रीय युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) फैसल ठाकुर के पिताजी का निधन, संगठन में शोक
Lucknow। Rashtriya Yuva Vahini National Volunteer BJP के प्रदेश महामंत्री (संगठन) Faisal Thakur के पूज्य पिताजी का 4 मार्च 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
इस दुखद अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष Hindu Dev Prakash Shukla ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फैसल ठाकुर के पिताजी का निधन अत्यंत दुखद है और यह परिवार के साथ-साथ संगठन के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें।
संगठन के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
