गंगागंज में आयोजित किसान संगोष्ठी में किसानों की बड़ी भागीदारी, आधुनिक ट्रैक्टर तकनीक और छूट की मिली जानकारी
लखनऊ (अम्बरीष कुमार सक्सेना): गोसाईगंज के गंगागंज स्थित किसान ट्रैक्टर सोनालिका एजेंसी में रविवार को एक भव्य किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सोनालिका एजेंसी के जोनल हेड सौरभ गुप्ता, एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ, डीलर नागेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा और एरिया मैनेजर कश्यप पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर की।
किसानों को दी गई आधुनिक तकनीक की जानकारी
संगोष्ठी के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को ट्रैक्टर की नवीनतम तकनीकों के बारे में बताया। किसानों को बताया गया कि आधुनिक ट्रैक्टर खेती की लागत को कम करने और उत्पादन को बढ़ाने में मददगार साबित होंगे। डीलर नागेश कुमार ने किसानों को ट्रैक्टर के फ्यूल सेविंग सिस्टम और स्मार्ट कंट्रोल तकनीक का लाइव डेमो दिखाया। साथ ही रखरखाव और बेहतर उपयोग के उपाय भी साझा किए।
विशेष छूट और वित्तीय योजनाओं का लाभ
एजेंसी की ओर से किसानों को ट्रैक्टर खरीद पर विशेष छूट और विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इससे किसानों को आधुनिक ट्रैक्टर अपनाने में आसानी होगी। कार्यक्रम के अंत में किसानों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, बाराबंकी के मदारपुर निवासी किसान स्वामी दयाल और पूरे रूद्र कोठी के दिनेश कुमार ने नवीनतम तकनीक को देखकर मौके पर ही ट्रैक्टर खरीदा। उन्हें एजेंसी की ओर से ट्रैक्टर की चाबी भेंट की गई।
बड़ी संख्या में किसान रहे मौजूद
इस आयोजन में सुरेंद्र वर्मा, रीना त्रिपाठी, राजकुमार वर्मा, पंकज नयन, रामकुमार पांडेय, अध्यापक अनिल वर्मा, प्रधान विकास पटेल, विनोद वर्मा समेत बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।


