खाद-बीज और आवारा पशुओं की समस्या पर किसान यूनियन का अल्टीमेटम, समाधान नहीं हुआ तो DM कार्यालय पर होगा आंदोलन

Farmers' union issues ultimatum regarding the issue of fertilizers, seeds, and stray cattle; warns of a protest at the DM's office if the matter is not resolved.
 
ggyyg

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने किसानों की खाद, बीज, आवारा पशुओं और सरकारी क्रय केंद्रों से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं किया गया तो जिलाधिकारी कार्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

गोसाईगंज संवाददाता के अनुसार, भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मासिक बैठक प्रदेश कार्यालय गंगागंज में जिला अध्यक्ष सरदार दिलराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लखनऊ जनपद के किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता, आवारा पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान तथा सरकारी क्रय केंद्रों से जुड़ी दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा की गई।

7766

डीएम को सौंपा जाएगा मांग पत्र

जिला अध्यक्ष सरदार दिलराज सिंह ने कहा कि किसानों की इन समस्याओं को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी लखनऊ को मांग पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने तय समय में समस्याओं का समाधान नहीं किया तो किसान यूनियन जिलाधिकारी कार्यालय पर बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

वकार अहमद को जिला सचिव की जिम्मेदारी

बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से वकार अहमद को जिला सचिव नियुक्त किया गया। उन्होंने संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

इसके अलावा आगामी 28 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित बैठक को लेकर भी चर्चा हुई। इस बैठक में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता शामिल होंगे।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मध्य सुनील कुमार वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लायक राम यादव, वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री जितेंद्र बहादुर सिंह, प्रदेश सचिव आदर्श वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी फुरकान राइन, मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद रावत, जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह यादव और युवा जिला अध्यक्ष करन गुप्ता (बीरू) सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags