फ़ैशन सिटी ने कार्तिक आर्यन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, 250 स्टोर्स के साथ मना रहा 25वां वर्ष
लखनऊ। देश की तेजी से विस्तार कर रही वैल्यू रिटेल चेन फ़ैशन सिटी ने नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता कार्तिक आर्यन को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। कंपनी के 25वें वर्ष और 250 से अधिक स्टोर्स के नेटवर्क की उपलब्धि के बीच हुई यह साझेदारी फ़ैशन सिटी की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।
कंपनी के मुताबिक, कार्तिक आर्यन के साथ यह जुड़ाव आधुनिक भारतीय परिवारों की बदलती जरूरतों और आकांक्षाओं से ब्रांड को जोड़ने के साथ-साथ देशभर में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
2002 में हुई थी शुरुआत
वर्ष 2002 में Baazar Retail Pvt. Ltd. की शुरुआत के साथ फ़ैशन सिटी ने वैल्यू रिटेल के क्षेत्र में अपनी यात्रा शुरू की। गुणवत्ता, किफायती कीमत और उत्पादों की विविधता पर जोर देते हुए कंपनी ने लाखों ग्राहकों का भरोसा हासिल किया है।
फ़ैशन सिटी के स्टोर्स पर फैशन, लाइफस्टाइल, होम और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े उत्पाद उपलब्ध हैं। कंपनी महानगरों के अलावा टियर-2, टियर-3 और उभरते बाजारों में भी परिवारों की जरूरतों को पूरा कर रही है। बेहतर ग्राहक अनुभव और विस्तार की रणनीति के जरिए ब्रांड आधुनिक रिटेल को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की दिशा में काम कर रहा है।
कार्तिक आर्यन ने जताई खुशी
ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर कार्तिक आर्यन ने कहा कि फ़ैशन सिटी परिवार का हिस्सा बनकर वह काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ब्रांड ने गुणवत्तापूर्ण फैशन और लाइफस्टाइल उत्पादों को किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराकर लाखों ग्राहकों का विश्वास अर्जित किया है।
उन्होंने पूर्वी भारत से शुरुआत कर एक मजबूत राष्ट्रीय वैल्यू रिटेल चेन के रूप में फ़ैशन सिटी के विस्तार को प्रेरणादायक बताया। कार्तिक ने कहा कि वह कंपनी की विकास यात्रा का हिस्सा बनने और देशभर के ग्राहकों से जुड़ने को लेकर उत्साहित हैं।
13 राज्यों में 250 स्टोर्स का नेटवर्क
साझेदारी की रणनीति पर Baazar Retail Pvt. Ltd. के डायरेक्टर एवं सीईओ अभिषेक खेमका ने कहा कि कंपनी का मानना है कि बेहतरीन फैशन हर व्यक्ति के लिए सुलभ होना चाहिए। उनके अनुसार, कार्तिक आर्यन आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा और सहजता का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो ब्रांड के ग्राहकों की बदलती सोच से मेल खाता है।
उन्होंने कहा कि एक क्षेत्रीय वैल्यू रिटेलर के रूप में शुरू हुई कंपनी अब 13 राज्यों में 250 स्टोर्स के नेटवर्क तक पहुंच चुकी है। यह विस्तार ग्राहकों के वर्षों से मिले भरोसे को दर्शाता है। आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर कार्तिक आर्यन के साथ साझेदारी को कंपनी ने देशभर के उपभोक्ताओं से जुड़ने की दिशा में एक नए अध्याय की शुरुआत बताया।
ब्रांड की पहचान को मिलेगी मजबूती
फ़ैशन सिटी के मार्केटिंग हेड उमेश शर्मा ने कहा कि कार्तिक आर्यन को ब्रांड का चेहरा बनाना कंपनी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि देशभर में लगातार बढ़ते विस्तार के बीच यह साझेदारी ब्रांड की पहचान को मजबूत करने के साथ ग्राहकों के साथ जुड़ाव को और गहरा करने में मदद करेगी।
20 लाख वर्गफुट से अधिक रिटेल स्पेस
फ़ैशन सिटी वर्ष 2002 से पूर्वी भारत के वैल्यू रिटेल सेगमेंट में सक्रिय है और आज भारत की प्रमुख वैल्यू रिटेल चेन में अपनी जगह बना चुका है। कंपनी को Images Retail Awards में कई बार Most Successful Value Retailer in East India का सम्मान भी मिल चुका है।
वर्तमान में फ़ैशन सिटी के 250 से अधिक स्टोर्स हैं, जो 20 लाख वर्गफुट से अधिक रिटेल स्पेस में फैले हुए हैं। कंपनी की मौजूदगी पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, त्रिपुरा, असम, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में है।
ब्रांड अपने स्टोर्स के जरिए फैशन, लाइफस्टाइल, होम और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराता है। अपने लगातार बढ़ते नेटवर्क के माध्यम से फ़ैशन सिटी देशभर के लाखों उपभोक्ताओं तक किफायती और आधुनिक रिटेल अनुभव पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
