‘मेरी माँ के पैरों को छू के उसे उसके बेटे का नाम दे’ से गूंजा ‘फील लाइक ए सोल्जर’

फन रिपब्लिक मॉल में शुरू हुआ ‘फील लाइक ए सोल्जर’ का तीसरा सीजन, 17 अगस्त तक चलेगा चार दिवसीय स्वतंत्रता दिवस समारोह
 
IOY
लखनऊ, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फन रिपब्लिक मॉल देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के रंग में रंगा नजर आया। मॉल में चार दिवसीय विशेष आयोजन ‘फील लाइक ए सोल्जर’ के तीसरे सीजन का भव्य शुभारंभ हुआ। 14 से 17 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे इस समारोह का उद्देश्य लखनऊवासियों को देशभक्ति, एकता और भारतीय सैनिकों के साहस एवं समर्पण से जोड़ना है।

कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीत ‘मेरी माँ के पैरों को छू के उसे उसके बेटे का नाम दे’ की भावपूर्ण प्रस्तुति से हुई। गीत ने उपस्थित लोगों में देशप्रेम और भावनाओं का संचार किया। समारोह के दौरान आगंतुकों के लिए रोमांचक गतिविधियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भारतीय सैनिकों को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

HIOIU

चार दिनों में देशभक्ति की अलग-अलग झलक

14 अगस्त: समारोह के तहत विशेष आर्मी-स्टाइल ऑब्स्टेकल सेटअप तैयार किया गया, जहां आगंतुकों को अपनी शारीरिक क्षमता, साहस और दृढ़ संकल्प को परखने का अवसर मिला।

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाइव देशभक्ति प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश के वीरों और राष्ट्र को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

16 अगस्त: सशस्त्र सीमा बल (SSB) के ब्रास बैंड की विशेष प्रस्तुति प्रस्तावित है। बैंड की देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों से मॉल का वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर होगा।

17 अगस्त: बच्चों और युवाओं के लिए देशभक्ति आधारित क्विज, प्रतियोगिताओं और इंटरऐक्टिव गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें परिवार भी उत्साहपूर्वक भाग ले सकेंगे।

POI

फन रिपब्लिक मॉल के महाप्रबंधक ने कहा कि भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मॉल में उत्साह और राष्ट्रीय गौरव का माहौल है। उन्होंने कहा कि युवाओं की विभिन्न खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों में भागीदारी ने समारोह को और जीवंत बनाया है। यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के सैनिकों के साहस और लखनऊवासियों की राष्ट्रभक्ति को समर्पित है।उन्होंने कहा कि ‘फील लाइक ए सोल्जर’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को अनुभव करने का अवसर है।आयोजकों के अनुसार, इस चार दिवसीय समारोह का उद्देश्य समुदाय को एकजुट करना, भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को सम्मान देना तथा बच्चों, युवाओं और परिवारों को देशभक्ति से जुड़ा यादगार अनुभव प्रदान करना है।

Tags