यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 2026 की मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित
Felicitation ceremony organized for meritorious girl students of UP Board Intermediate 2026
Wed, 20 May 2026
लखनऊ। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ममता किरण राव ने छात्राओं को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. ममता किरण राव ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इनमें स्वाति ने 79.6 प्रतिशत, हिमांशी पांडे ने 76.8 प्रतिशत, कोमल कश्यप ने 76.2 प्रतिशत, निहारिका जोशी ने 76 प्रतिशत, करीना ने 75.6 प्रतिशत तथा खुशी सोनकर ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
सम्मान समारोह में विद्यालय की शिक्षिकाएं भावना मौर्य, सुधा त्रिपाठी, अपर्णा तिवारी, प्रतिभा पांडे, शैफाली जैन, भावना तिवारी, मीनाक्षी शर्मा, शकुंतला सिंह, जिज्ञासा मिश्रा, नीता मिश्रा और मधुमिता लोहानी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
