इरम पब्लिक कॉलेज के होनहार छात्रों का सम्मान

 
Dbdbdb

Islamic Center of India एवं Shaheen Academy के तत्वावधान में Iram Public College सहित लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के उन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

ऐशबाग स्थित शाहीन एकेडमी प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में मुस्लिम धर्मगुरु एवं ऐशबाग ईदगाह के इमाम Khalid Rashid Firangi Mahali, Rajendra Singh Bagga तथा Javed Alam ने इरम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अंतर्गत संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त इरम पब्लिक कॉलेज के छात्र सुयश पाण्डेय, आयुषी चौधरी एवं पलक छवि गुप्ता को प्रमाण पत्र एवं परितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में इरम पब्लिक कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक श्री राजेश त्रिपाठी एवं श्रीमती शीतल नारायण सहित छात्रों के अभिभावक तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित 

Tags