फिक्की फ्लो (FLO) की नई दृष्टि: ‘अंदरूनी शक्ति, असीम विस्तार’ पूजा गर्ग ने संभाली 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान
नई दिल्ली | 23 अप्रैल, 2026
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) की महिला विंग, फिक्की लेडीज़ ऑर्गनाइज़ेशन (FLO) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपने नए रोडमैप की घोषणा कर दी है। लखनऊ की रहने वाली सुश्री पूजा गर्ग ने संगठन की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालते हुए एक सशक्त विज़न पेश किया, जिसका मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना और उनके व्यवसायों को बड़े पैमाने (Scale-up) पर ले जाना है।
परिणामों पर आधारित सशक्तिकरण
अपने उद्घाटन संबोधन में सुश्री पूजा गर्ग ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष FLO केवल गतिविधियों तक सीमित न रहकर, मापने योग्य परिणामों (Measurable Results) पर ध्यान केंद्रित करेगा। उन्होंने कहा हमारा ध्यान सहायक इकोसिस्टम बनाने, उद्योगों को मज़बूत करने और महिलाओं को उनके उद्यमों को विस्तार देने में सक्षम बनाने पर है। AI, डिजिटल साक्षरता, MSME विकास, वित्तीय समावेशन और नीतिगत वकालत ही वे क्षेत्र हैं जो भविष्य की दिशा तय करेंगे।"
प्रमुख रणनीतिक साझेदारियाँ और पहल
पूजा गर्ग के नेतृत्व में बहुत कम समय में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ और साझेदारियाँ कार्यरूप ले चुकी हैं:
-
AI और डिजिटल कौशल: गूगल (Google) के साथ सहयोग के ज़रिए महिलाओं को भविष्य की तकनीक—आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)—से लैस किया जा रहा है।
-
स्टार्टअप को बढ़ावा: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के माध्यम से महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स को तकनीकी और संसाधन सहायता प्रदान की जा रही है।
-
स्वास्थ्य एवं सेवा: वंचित वर्ग की महिलाओं तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रोजेक्ट्स।
-
संगठन का विस्तार: रायपुर चैप्टर के शुभारंभ के साथ FLO ने अपनी राष्ट्रीय उपस्थिति को और अधिक मज़बूत किया है।
'लाइव, लर्न एंड लाफ' सीरीज
विकास को केवल व्यापारिक आंकड़ों तक सीमित न रखते हुए, पूजा गर्ग ने सदस्यों के लिए “लाइव, लर्न एंड लाफ” सीरीज की शुरुआत की है। यह एक इंटरैक्टिव मंच है जहाँ हर महीने सदस्य हल्के-फुल्के माहौल में नई चीजें सीखेंगे, जिससे आपसी जुड़ाव और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा।
विशेष सत्र: पालकी शर्मा लाइव
उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पत्रकार पालकी शर्मा के साथ एक विशेष सत्र रहा। “पावर, पर्सपेक्टिव और कहानियाँ जो हमें गढ़ती हैं” विषय पर आधारित इस सत्र में वैश्विक नेतृत्व और प्रभावी संचार पर चर्चा हुई। इस सत्र का संचालन कल्याणी चावला (संस्थापक- CEO, Rezon Luxury Silverware) ने अपनी विशेष गरिमा और गहराई के साथ किया।
आभार और समर्थन
समारोह में पूर्व अध्यक्षों, गवर्निंग बॉडी के सदस्यों और FLO व YFLO समुदाय की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की टाइटल स्पॉन्सर सुनीता कनोडिया (कोलकाता की पूर्व अध्यक्ष) और गिफ्टिंग पार्टनर 'द स्प्लेंडर ऑफ कश्मीर' (वरुणा आनंद के नेतृत्व में) के योगदान की विशेष सराहना की गई। पूजा गर्ग ने अंत में धर्मशाला में परम पावन दलाई लामा से मिले आशीर्वाद को याद करते हुए कहा कि नेतृत्व की असली नींव करुणा और स्पष्ट उद्देश्य पर टिकी होनी चाहिए।


