कामाख्या शक्तिपीठ का धूमधाम से मना पंचम वार्षिकोत्सव
Tue, 10 Mar 2026
गड़वार (बलिया):
मिडिल स्कूल गड़वार के समीप स्थित माँ कामाख्या शक्तिपीठ मंदिर परिसर में कामाख्या माँ की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और मंदिर निर्माण का पंचम वार्षिकोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजन, अर्चन और हवन का आयोजन किया गया। भोर से ही माता के दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने भक्ति भाव से देवी गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों की चहल-पहल बनी रही।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी राजेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
