महिमा पैनोरमा जयपुर में गणपति बप्पा को अर्पित किया गया छप्पन भोग
छप्पन भोग अर्पित करने से पहले उपस्थित लोगों ने गणपति बप्पा के भजनों का आनंद लिया। डॉ. रोहित शर्मा ने “मन में बसाकर तेरी मूर्ति...” और “घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो...” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं दिलीप शर्मा ने “छोटी-छोटी गइयां, छोटे-छोटे ग्वाल...” तथा मनस्वी शर्मा ने “अच्युतम् केशवं कृष्ण दामोदरम्...” भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिरस से भर दिया।इस दौरान डॉ. मीनाक्षी सहित अन्य महिलाओं ने “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष के साथ भक्ति भाव में नृत्य किया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ गणपति आराधना में भाग लिया।
12 वर्षों से आयोजित हो रहा गणपति उत्सव
डॉ. रोहित शर्मा और डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि वे पिछले 12 वर्षों से अपने आवास पर गणपति उत्सव का आयोजन करते आ रहे हैं। इस आयोजन का उद्देश्य परिवार और परिचितों के साथ मिलकर श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में गणपति बप्पा की आराधना करना है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने गणपति बप्पा को अर्पित छप्पन भोग का प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर लखनऊ से पधारे मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा के साथ रेखा शर्मा, अनूप शर्मा, दिलीप शर्मा, संगीता शर्मा, आशा शर्मा, गुंजन, चिराग कनानी, प्रियंका कनानी, ममता शर्मा, शुभम, यश, ऋषभ, रजत, अत्यंत, अंश, जियांश, वेदू, गौरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

