फिनएक्स इंस्टीट्यूट ने लखनऊ में नए कैंपस का किया शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी इंडस्ट्री-रेडी BFSI शिक्षा
बैंकिंग, म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस क्षेत्र के दिग्गजों के साथ शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
लखनऊ, 2 नवंबर 2026। फिनएक्स इंस्टीट्यूट (पूर्व में बीएसई इंस्टीट्यूट) ने राजधानी लखनऊ के विधान सभा मार्ग स्थित रतन स्क्वायर में अपने नए एकेडमिक कैंपस का शुभारंभ किया। कैंपस का उद्घाटन एसबीआई म्यूचुअल फंड के प्रेसिडेंट एवं सीबीओ मनीष मेहता तथा छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. सुधांशु पांड्या ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कैंपस डायरेक्टर विराग जैन के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि फिनएक्स का उद्देश्य लखनऊ और आसपास के युवाओं को बैंकिंग एवं फाइनेंशियल सर्विसेज (BFSI) क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। संस्थान उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर इंटर्नशिप, प्लेसमेंट तथा वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेगा। विराग जैन ने बताया कि संस्थान वंचित वर्गों के युवाओं को वित्तीय कौशल से जोड़ने के साथ ही लखनऊ को BFSI टैलेंट हब के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखता है।
इस अवसर पर फिनएक्स के सीईओ हिमांशु व्यपक ने कहा कि संस्थान का प्रयास है कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को बैंकिंग, कैपिटल मार्केट और फिनटेक जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए अपने शहर में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, इंडस्ट्री एक्सपोजर और प्लेसमेंट सपोर्ट मिल सके।
बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के विशेषज्ञों की रही मौजूदगी
समारोह में कोटक बैंक के स्टेट हेड सुनील गुरनानी, आईसीआईसीआई बैंक के रीजनल हेड अभय शुक्ला, बंधन बैंक के स्टेट हेड अनुराग श्रीवास्तव, फ्रैंकलिन टेम्पलटन के स्टेट हेड गौरव नागर, एचडीएफसी लाइफ के वैभव त्रिपाठी और लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन प्रवीण कुमार सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
300 से अधिक इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के सहयोग से प्रशिक्षण
फिनएक्स इंस्टीट्यूट के कार्यक्रमों में बैंकिंग, फाइनेंस, कैपिटल मार्केट, डेटा साइंस और फिनटेक से जुड़े डिग्री, डिप्लोमा एवं प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन कोर्स शामिल हैं। संस्थान के अनुसार, वह 300 से अधिक इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के सहयोग से प्रतिवर्ष लगभग 10,000 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान करता है। इसके अलावा देशभर के 350 से अधिक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के साथ उसकी साझेदारी है। नए कैंपस के शुरू होने से लखनऊ और आसपास के युवाओं को वित्तीय सेवा क्षेत्र से जुड़े कौशल और करियर के अवसरों के लिए एक नया शैक्षणिक केंद्र उपलब्ध होगा।
कैंपस का पता: 707, सातवीं मंजिल, रतन स्क्वायर, 20-A, विधान सभा मार्ग, लखनऊ – 226001।
वेबसाइट: www.finxinstitute.com
