चंद लाइक्स और व्यूज के लिए हाईवे पर आतिशबाजी! बड़ा हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
हाईवे पर तेज रफ्तार से वाहन गुजर रहे हैं। इनमें CNG से चलने वाली गाड़ियां भी शामिल हैं। इसी बीच हाईवे के किनारे रील बनाने के चक्कर में एक महिला खुलेआम पटाखे और रॉकेट छोड़ती नजर आ रही है। जरा सोचिए, अगर छोड़ा गया रॉकेट किसी गुजरते वाहन पर जा गिरे, किसी CNG गाड़ी में आग लग जाए या इसकी वजह से कोई बड़ा सड़क हादसा हो जाए, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स, कमेंट्स और व्यूज हासिल करने के लिए सैकड़ों लोगों की जान जोखिम में डालना जायज है?
🚨 डीजीपी उत्तर प्रदेश, कृपया ध्यान दें। @dgpup हाईवे पर तेज रफ्तार से वाहन गुजर रहे हैं, जिनमें CNG से चलने वाली गाड़ियां भी शामिल हैं। वहीं हाईवे के किनारे रील बनाने के चक्कर में एक महिला द्वारा पटाखे और रॉकेट छोड़े जा रहे हैं। जरा सोचिए, यदि रॉकेट किसी गुजरते वाहन पर गिर जाए, CNG गाड़ी में आग लग जाए या कोई बड़ा सड़क हादसा हो जाए, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या सोशल मीडिया पर कुछ लाइक, कमेंट और व्यूज पाने के लिए सैकड़ों लोगों की जान खतरे में डालना उचित है? यह मनोरंजन नहीं, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है। संबंधित पुलिस एवं प्रशासन इस वीडियो का संज्ञान लेकर स्थान की पहचान करे, मामले की जांच कराए और यदि लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाया जाए तो जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे। आम नागरिकों की जिंदगी किसी की रील से ज्यादा कीमती है। #UPPolice #RoadSafety #PublicSafety #CNG @UPGovt @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @noidapolice @dmgbnagar
— Devendra Singh Rana Azad Adhikar Sena (@DevendraSRana) November 7, 2026
यह कोई मनोरंजन नहीं, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ है। हाईवे कोई आतिशबाजी का मैदान नहीं है। यहां हर पल लोगों की जिंदगी दांव पर होती है। संबंधित पुलिस और प्रशासन से अपील है कि वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर घटना स्थल की पहचान की जाए।
मामले की जांच कराई जाए और यदि किसी प्रकार की लापरवाही या कानून का उल्लंघन सामने आता है तो जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। याद रखिए, सोशल मीडिया के कुछ सेकंड के रोमांच से कहीं ज्यादा कीमती किसी इंसान की पूरी जिंदगी है। रील के लिए किसी की जान खतरे में डालने का अधिकार किसी को नहीं है।
